फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZERO बनते ही शाहरुख की रिकार्ड उछाल, PM मोदी और अमिताभ बच्चन टॉप पर

Wed, 03 Jan 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है। लोगों को 'जीरो' को पोस्टर इतना पसंद आया कि कुछ ही घंटों में फिल्म के टीजर ने 3 मीलियन व्यू पार कर लिए। मगर इस बार शाहरुख अपनी फिल्म के कारण नहीं बल्कि एक खास वजह से चर्चा में हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल शाहरुख ने अपने फैंस को ट्वीटर पर नए साल की शुभकामाएं दी। इसके बाद से माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शाहरुख के फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ गई। इसी के साथ ही पूरे इंडिया में शाहरुख ऐसे तीसरे शख्स बन गए है जिनके ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
शाहरुख से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के तीन करोड़ 90 लाख फॉलोवर्स हैं और बॉलीवुड शहनशाह अमिताभ बच्चन तीन करोड़ 25 लाख के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं शाहरुख के अब फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ 20 लाख पार कर चुकी है। जिस वजह से वे इंडिया में तीसरी सेलीब्रिटी हैं जिनके सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान को ट्विटर पर फॉलो करने वालों की संख्या भी 32 मिलियन के पार हो गयी है। इस बात की खुशी शाहरुख ने ट्वीट करके जाहिर की। शाहरुख ने लिखा, नए साल की सबको शुभ कामनाएँ। सब रहो ख़ुश और आबाद और ३२ मिल्यन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।वाह हिंदी में लिखा तो कुछ कवि सा हो गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
आनंद एल राय के निर्देशन में  बनी फिल्म में शाहरुख एक  बौने के किरदार में  नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। ये फिल्म दिसंबर में  रिलीज होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें