फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने से लंदन में ये टॉप एक्टर इरफान खान की कर रहा मदद, परदेस में दे रहा घर जैसा सुख

Sat, 23 Jun 2018 02:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Irrfan Khan
इरफान खान के जल्द से जल्द ठीक होने की हर कोई दुआ मांग रहा है। इरफान बीते 3 महीने से लंदन में है और न्यूरोएंडोक्राइन बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इरफान खान की खराब तबीयत की जैसे ही खबरें आई थीं मानों सिनेमाजगत में हंगामा मच गया था। उस वक्त इरफान की मदद के लिए हर किसी ने हाथ आगे बढ़ाया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि लंदन में इरफान की सबसे बड़ी मदद जिसने की वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का टॉप एक्टर है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Irrfan Khan
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक लंदन रवाना होने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था। इसके बाद इरफान और सुतापा किंग खान से मिले। दोनों के बीच करीब 2 घंटे बातचीत हुई।
 
विज्ञापन

3 of 5
Irrfan Khan
इस बातचीत के बाद शाहरुख खान ने अपने लंदन वाले घर की चाबी इरफान खान को दे दी। पहले तो इरफान चाबी नहीं ले रहे थे लेकिन किंग खान के बार-बार कहने के बाद उन्होंने चाबी ली। दरअसल, शाहरुख चाहते थे कि लंदन में भी इरफान को घर जैसा महसूस हो इसी वजह से उन्होंने इरफान के परिवार को अपने घर में रहने को कहा। 

4 of 5
Irrfan Khan
वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई कि इरफान की हालत में कुछ सुधार हुआ है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इरफान के एक करीबी दोस्त और फिल्ममेकर हाल ही में लंदन से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि बहुत ही धीमी रफ्तार से ही सही लेकिन वह ठीक हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इरफान इलाज के बाद इस साल के आखिर तक भारत वापस आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan
बीमारी की खबर सामने आने से पहले इरफान खान दीपिका के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। यह फिल्म मुंबई की माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित थी जिसे विशाल भारद्वाज डायरेक्ट करने वाले थे। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त के लिए टाल दी गई है। इरफान खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'ब्लैकमेल' थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें