फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट की ओपनिंग में शाहरुख के बारे में कुछ ऐसा बोल गईं गौरी, हंस पड़े मेहमान

Wed, 14 Nov 2018 04:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shahrukh khan - फोटो : file photo
व्यस्त दिनचर्या में भी शाहरुख पत्नी गौरी को सपोर्ट करना नहीं भूलते हैं। बांद्रा के एक रेस्टोरेंट की ओपनिंग के दौरान गौरी के साथ शाहरुख भी मौजूद थे। इस दौरान वे शाहरुख के बारे में कुछ ऐसा बोल गईं, जिसे सुनकर सारे मेहमान हंस पड़े। गौरी ने बातचीत के दौरान मजाक करते हुए कहा कि शाहरुख को उन्हीं रेस्टोरेंट में खाना खाने की अनुमति है जिसे मैंने डिजाइन किया है। 
विज्ञापन

2 of 4
shahrukh khan gauri khan - फोटो : Instagram
इस रेस्टोरेंट का इंटरियर डिजाइन खुद गौरी ने किया है। इस रेस्टोरेंट के ओपनिंग में शाहरुख खान मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान शाहरूख से पूछा गया कि आपको सबसे अच्छा क्या लगा, तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि इंटिरियर काफी खूबसूरत है, जो गौरी ने डिजाइन किया है। सबसे ज्यादा यहां का बाथरूम लगा। अब हमारी पार्टी यहां फ्री में होंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
shahrukh khan - फोटो : file photo
बता दें गौरी और शाहरुख बेहद ही खूबसूरत लग रहे थें। गौरी ने कले रंग की ड्रेस पहन रखी थीं। तो वहीं शाहरुख के उपर ब्लू रंग का स्वेट शर्ट काफी जंच रहा था। दरअसल गौरी इसे पहले भी दो रेस्टोरेंट का डिजाइन कर चुकी हैं। वहां भी शाहरुख खान स्पेशल गेस्ट रह चुके हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Shahrukh Khan and Gauri - फोटो : file photo
शाहरुख गौरी के काम को देखकर बेहद खुश लग रहे थे। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जीरो का टीजर उनके जन्मदिन पर आया था। वहीं फिल्म पर्दे पर 21 दिसंबर को रिलीज होगी।  इस फिल्म में इनके साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें