फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांस प्लस 4' के सेट पर भावुक हुए शाहरुख खान, सुना डाली 21 साल पुरानी कहानी

Wed, 26 Dec 2018 09:25 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan - फोटो : india tv
शाहरुख खान की फिल्म जीरो का पहले हफ्ते का बिजनेस जैसा भी रहा हो पर उनकी पूरी कोशिश है कि सिम्बा रिलीज होने के बाद भी दर्शक जीरो देखने आते रहे। शाहरुख छोटे परदे पर तमाम रिएल्टी शोज में फिल्म की स्टार कास्ट के साथ दिखते रहे हैं और फिल्म की मार्केटिंग टीम की प्लानिंग यही रही कि फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी चर्चा मिलती रहे। रविवार को फिल्म जीरो की टीम डांस प्लस 4 में दिखाई देगी।
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan - फोटो : india tv
इस एपीसोड में शाहरुख अपनी एक खास याद को साझा करते दिखेंगे और इस एपीसोड की शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी हुआ। एपीसोड में परदेस फिल्म के मेरी महबूबा गाने की परफॉर्मेंस के तुरंत बाद ऐसा हुआ। शाहरुख स्टेज पर आये और एक छोटा.सा वाकया बताया कि यह गाना उनके लिये बेहद खास है और 21 साल पहले इस गाने की शूटिंग हुई थी!
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
उन्होंने आगे कहा कि एक लड़का था जिसने नीले रंग का एक जंपसूट पहन रखा था जोकि इस गाने में उनके पीछे डांस कर रहा था और उन्हें उनका नाम तक नहीं पता था और वही इंसान एक जाना-माना कोरियोग्राफर बना और उन्होंने भारत की पहली डांस आधारित सीरीज एबीसीडी बनायी।

4 of 5
shahrukh khan
एक बैकग्राउंड डांसर से लेकर एक चर्चित कोरियोग्राफर तक और बॉलीवुड के फिल्म मेकर बनने के प्रेरक सफर के बारे में बताते हुए शाहरुख खान ने रेमो की कड़ी मेहनत और उनके सफल सफर की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anushka sharma - फोटो : india tv
उन्होने रेमो को यह कहकर सरप्राइज कर दिया कि आज उसी गाने पर 21 सालों के बाद परफॉर्म करेंगे लेकिन इस बार रेमो लीड में होंगे और वह उनके पीछे डांस करेंगे। शाहरुख ने वैसा ही किया और उनके पीछे डांस किया। इस बीच दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी। बता दें कि इस दौरान फिल्म जीरो की स्टारकास्ट अनुष्का और कटरीना भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें