इन तकनीकों के बारे में हम यहां बता रहे हैं।
फोर्स्ड परस्पेक्टिव- 'फोर्स्ड परस्पेक्टिव', यह ऐसी तकनीक है जिसमें 'ऑप्टिकल इल्यूजन' की मदद से किसी ऑबजेक्ट को छोटा, बडा, दूर या पास दिखाया जा सकता है। इस तकनीक का इस्तेमाल हम आमतौर पर भी देखते हैं जैसे किसी की हथेली में बहुत ऊंची इमारत को दिखाना। इसमें इमारत छोटी दिखने लगती है और हथेली अपने ही आकार में दिखती है। शाहरुख भी फिल्म में इस तकनीक का इस्तेमाल करके उनके आसपास के लोगों और वस्तुओं के मुकाबले छोटा दिखाये जा सकते हैं।