शाहरुख खान इतने बड़े स्टार होते हुए भी अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। एक लंबे समय के बाद शाहरुख की पत्नी और बच्चों ने मीडिया के सामने आना शुरू किया था। लेकिन शाहरुख के परिवार का एक शख्स अभी भी लाइम लाइट से दूर रहता है। वो है उनकी बहन शहनाज लालारुख।
विज्ञापन
ये हैं शाहरुख खान की बहन, डिप्रेशन के कारण मीडिया के सामने नहीं आतीं
2 of 8
शहनाज लालारुख
शहनाज, शाहरुख की बड़ी बहन हैं। आपने उन्हें मीडिया के सामने आते कम ही देखा होगा। शहनाज शाहरुख के साथ ही रहती हैं। 57 साल की शहनाज ने शादी की है या नहीं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। कभी-कभी ही मीडिया के सामने आने वाली शहनाज अपने पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं।
विज्ञापन
ये हैं शाहरुख खान की बहन, डिप्रेशन के कारण मीडिया के सामने नहीं आतीं
3 of 8
शहनाज लालारुख
लंबे समय तक शहनाज का इलाज चलता रहा। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि शहनाज बहुत शांत रहती हैं। वो जैसी भी हैं मुझे पसंद हैं। मेरे पिता का निधन कैंसर से हुआ था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
ये हैं शाहरुख खान की बहन, डिप्रेशन के कारण मीडिया के सामने नहीं आतीं
4 of 8
शहनाज लालारुख
जब शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद का पार्थिव शरीर घर पर लाया गया तो शहनाज को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। शहनजा स्कूल से आईं और पिता की डेड बॉडी देख बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
ये हैं शाहरुख खान की बहन, डिप्रेशन के कारण मीडिया के सामने नहीं आतीं
5 of 8
शहनाज लालारुख
शहनाज दो दिन तक बेहोश रही थीं। उनकी आंख से आंसू की एक बूंद तक नहीं बही थी। इसलिए वो डिप्रेशन में चली गईं। वो बीमार रहने लगी थीं। घर की सारी जिम्मेदारी शाहरुख के कंधों पर आ गई थी।
विज्ञापन
ये हैं शाहरुख खान की बहन, हुआ था ऐसा हादसा सालों तक डिप्रेशन में रहीं
6 of 8
शहनाज लालारुख
शाहरुख अपने पिता की मौत के गम से बाहर निकल आए और 'DDLJ' की शूटिंग शुरू कर दी। इसी बीच फिर से शहनाज की तबीयत खराब हो गई। डॉक्टरों ने कहा कि वो बच नहीं पाएंगी। तब शाहरुख उन्हें इलाज के लिए स्विट्जरलैंड ले गए।
विज्ञापन
ये हैं शाहरुख खान की बहन, हुआ था ऐसा हादसा सालों तक डिप्रेशन में रहीं
7 of 8
शहनाज लालारुख
यहां उनका कई दिनों तक इलाज चला। इसके बाद शहनाज की हालत में कुछ सुधार होना शुरू हुआ। एक सुपरस्टार की बहन होते हुए भी शहनाज बेहद सादगी से रहना पसंद करती हैं। शहनाज शाहरुख के बच्चों के भी काफी करीब हैं।