फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh khan: 'देवदास' फिल्म के दौरान शाहरुख की लग गई थी शराब की लत, अभिनेता ने किए फिल्म से जुड़े कई खुलासे

Thu, 17 Oct 2024 11:02 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'देवदास' को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में बताया कि कैसे उन्हें शूटिंग के दौरान शराब की लत लग गई थी। हालांकि, इसका उन्हें एक फायदा भी हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- पूजा ददलानी
शाहरुख खान की फिल्म देवदास की आइकॉनिक स्टोरी को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। साल 2002 में आई इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय की फिल्म को प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया। अब इस फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस लव स्टोरी को शूट करने के दौरान शाहरुख खान ने शराब पीना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अक्सर अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर बात करते रहते हैं। शाहरुख खान ने देवदास फिल्म को लेकर जो खुलासा किया, उसने वाकई फैंस को चौंका दिया है।

Shahrukh Khan: अपने माता-पिता के लिए बड़ी फिल्में करते हैं शाहरुख खान, बोले- उन्हें मुझ पर गर्व होगा

विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपने फिल्मी करियर को लेकर बात की। अपनी फिल्म देवदास को लेकर शाहरुख खान ने कहा, 'वह नहीं चाहते कि सिनेमा और फिल्मों से प्यार करने वाले लोग उनसे से भी प्यार करें। न ही चाहते हैं कि लोग उसे करें, जो शराबी हो जाता है, एक लड़की के जाने से, जिससे वह प्यार करता है'।

Jigra Collection Day 6: क्या आलिया की बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम कलेक्शन करने वाली फिल्म बनेगी जिगरा? पढ़िए क्यों

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान ने कहा, शूटिंग के दौरान वे काफी चिंतित थे, जिसके कारण उन्हें शराब की लत लग गई थी, जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे उन्हें भूमिका निभाने में मदद मिली, तो उन्होंने कहा, "इससे मदद मिली होगी, लेकिन मैंने फिल्म के बाद शराब पीना शुरू कर दिया और यह इसका एक नुकसान है।" उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही अपनी फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।  फैंस को फिल्म के टीजर का इंतजार है। किंग खान जल्द ही इसकी झलक प्रशंसकों के सामने प्रस्तुत करने वाले हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें