फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूवी डेट पर निकलीं शाहरुख खान की बेटी, दो खास दोस्तों के साथ कैमरे में हुई कैद

Sun, 22 Oct 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के किंग खान की बेटी इन दिनों स्टारकिड्स की लिस्ट में सबसे चर्चित हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान वैसे तो लंदन में पढ़ाई कर रहीं है लेकिन इन दिनों दिवाली की छुट्टियों के लिए अपने घर मुंबई आई हुई हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने दोस्तों के साथ एक मूवी डेट एन्जॉय की। आपको बता दें कि सुहाना दिवाली के इस मौके पर आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' देखने गईं लेकिन उन्होंने ये फिल्म अपनी दो खास दोस्त के साथ देखी।

 
विज्ञापन

2 of 4
सुहाना अपनी करीबी दोस्त चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ मुंबई के एक थिएटर के बाहर कैमरे में कैद हुईं। तीनों एकसाथ मस्ती करते नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 4
सुहाना ने व्हाइट स्लीवलेस टॉप और डेनिम जींस पहन रखी थी। वहीं शनाया को ब्लैक टॉप और मिलिट्री प्रिंटेड जीन्स में देखा गया जबकि अनन्या कपूर मिलिट्री प्रिंटेड जैकेट, व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में नजर आईं।

 
विज्ञापन

4 of 4
ये पहला मौका नहीं था जब सुहाना अपनी दोनों बेस्ट फ्रेंड्स के साथ दिखी हों। इससे पहले इन तीनों की स्वीमिंग पूल की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी। सुहाना फिलहाल लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। पिता शाहरुख की तरह सुहाना भी अपना करियर बॉलीवुड में बनाना चाहती हैं। वो एक्टिंग का काफी शौक रखती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें