बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की शहजादी यानी सुहाना खान हाल ही में 20 साल की हुईं हैं। सुहाना ने 22 मई को अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उन्हें बधाइयां देने वालों की लिस्ट काफी लंबी थी। सुहाना की सबसे अच्छी दोस्त अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने उन्हें खास तौर पर उनकी बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना के फैंस जन्मदिन पर उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब थे और सुहाना ने आखिरकार उनकी ये इच्छा पूरी भी कर दी।