फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: अपने ही गाने पर झूमे 'पठान', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का ये डांस वीडियो

Thu, 05 Dec 2024 09:28 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान झूमे जो पठान गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता शाहरुख खान के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एसआरके का लुक देखकर फैंस काफी प्रभावित हो रहे हैं। नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में शाहरुख खान ने ये डांस परफॉर्मेंस 'झूमे जो पठान' गाने पर दी है।


 

विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsrk
दिल्ली में किया लाइव इवेंट
शाहरुख खान के प्रशंसक उनकी हर मूवी को देखना चाहते हैं। अपने फैंस के लिए शाहरुख खान ने पहले दिन पहला शो दिखाया है। शाहरुख ने दिल्ली में लाइव इवेंट किया है। इस प्राइवेट इवेंट का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

Vikrant Massey: शनाया कपूर के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, देहरादून में शुरू की शूटिंग
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : FB/@Shah Rukh Khan
ब्लैक सूट में नजर आए किंग खान
अभिनेता शाहरुख खान रात के लिए काले रंग का सूट पहना है। ब्लैक सूट में शाहरुख खान बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने हीरे जड़े ब्रोच भी पहने थे, जो उनके लुक में जरूरी ग्लैमर जोड़ रहे थे। काले रंग के आईवियर, घड़ी और सिल्वर रंग की चूड़ी के साथ उन्होंने अपना शानदार लुक पूरा किया। स्टेज पर शाहरुख खान के साथ कई और डांसर भी नजर आ रही हैं।

Pushpa 2: फिल्म देखने से पहले ‘पुष्पा’ के बारे में जान लें ये पांच खास बातें, जो किरदार को बनाती हैं ‘फायर’

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : FB/Shah Rukh Khan
प्रशंसकों ने किया ये कमेंट
शाहरुख खान के फैंस ने उनके इस वीडियो में कमेंट किया है। फैंस ने कहा कि इस उम्र में भी वे ऐसा डांस कर रहे हैं। 20 की उम्र में आज कर घुटने का दर्द, पीठ दर्द हो रहा है। वे हमेशा हमारे दिलों में हैं। फैंस ने वीडियो में रेड हार्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
किंग में नजर आएंगे शाहरुख खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अगले साल फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को देखने के लिए प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें