फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: करण जौहर की पार्टी में शाहरुख खान ने 'कोई मिल गया' गाने पर किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 27 May 2022 02:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही लंबे समय से फिल्मों में न नजर आए हों लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। उनके फैंस भी अपने चहेते स्टार की हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए उत्सुक नजर आते हैं। हाल ही में अभिनेता एक वीडियो सामने आया है जो उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस क्लिप में किंग खान अपने ही गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : social media
करण जौहर की पार्टी में जमकर नाचे शाहरुख
मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक यह वीडियो करण जौहर की पार्टी का है। हाल ही में करण ने अपने 50वें जन्मदिन पर शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। यहां एक्टर अपने ही गाने कोई मिल गया पर जमकर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कई लोगों के साथ डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि यह करण जौहर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
जीरो के बाद पठान में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख फिल्म जीरो के बाद लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लंबे ब्रेक के बाद वह जल्द ही फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में फिल्म का एक टीजर जारी किया गया था जिसमें  उनकी थोड़ी सी झलक दिखी थी। यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। पठान का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।  इससे पहले वह बैंग-बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें