फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किससे मिलने को गाड़ी की डिक्की में छिपकर जाते हैं शाहरुख खान

Tue, 17 Jan 2017 08:31 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 5
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान
गाड़ी की डिक्की में समान और इंसान दोनों जा सकते हैं। शाहरुख खान के पास गाड़ियां तो बहुत होंगी लेकिन अपने फैंस से बचने के लिए वो गाड़ी की डिक्की में बैठ कर गए हैं। बीबीसी से खास बातचीत में शाहरुख खान ने बताया, "अगर मैं अकेले किसी दोस्त से मिलने जाता हूँ तो मैं अपने सिर पर हुड पहन लेता हूं या फिर गाड़ी की डिक्की में बैठ जाता हूं। मेरा साइज ऐसा है कि मैं फिट हो जाता हूं।"
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने के लिए गाड़ी की डिक्की में छिपकर जातें हैं शाहरुख खान

2 of 5
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान
2017 में शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल हो गए हैं। शाहरुख खान की 'रईस' 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगे। 1992 में टीवी की दुनिया से फिल्मों में कदम रखने वाले शाहरुख खान अपने करियर की शुरुआत में विलेन के किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने के लिए गाड़ी की डिक्की में छिपकर जातें हैं शाहरुख खान

3 of 5
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान
चाहे वो 'बाजीगर' हो या 'अंजाम' या 'डर'। फिर बड़े परदे पर 'राहुल' और 'राज' के नाम से उन्होंने रोमांटिक फिल्में कीं। फिल्में सुपरहिट रहीं। शाहरुख ख़ान कहते हैं, "मैने हमेशा अपने मन की करता हूं। बहुत बार ऐसा हुआ है कि जो मैंने किया वो मेरे लिए सही साबित हुआ लेकिन दोबारा मैं ऐसा ही करूं और वो सही हो, ये कैसे होगा मुझे पता नहीं।"

दोस्तों से मिलने के लिए गाड़ी की डिक्की में छिपकर जातें हैं शाहरुख खान

4 of 5
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान
साल दर साल एक के बाद एक शाहरुख खान ने हिट फिल्में दीं। अब आलम ये है कि बाहर गए तो मीडिया और फैन्स उन्हें घेर लेते हैं। शाहरुख खान ने बताया कि उनका परिवार समझता है कि वो हर जगह नहीं जा सकते। "उन्हें ये पता है कि अगर उन्हें कहीं बाहर खाने जाना है तो मैं उनके साथ हर बार नहीं जाऊंगा। अगर जाऊंगा तो लोग मिलने आएंगे, फोटो खिचवाएंगे। एक फोटो खिंचवाओ तो 10-15 और आएंगे। हमें इस बात से ज्यादा तकलीफ नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों से मिलने के लिए गाड़ी की डिक्की में छिपकर जातें हैं शाहरुख खान

5 of 5
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान
25 साल में अगर शाहरुख खान को लोगों का प्यार मिला है तो उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। कभी सोशल मीडिया ने उनकी कही बातों पर उनको नहीं बख्‍शा तो उनकी कुछ फ्लॉप फिल्मों पर खूब खिल्ली उड़ी। शाहरुख खान ने कहा, "कुछ चीजें हैं जो कभी-कभी 'आउट ऑफ कंट्रोल' हो जाती हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि कुछ सरल सी बातें, कुछ सिंपल सी बातें कुछ लोगों को ठेस पहुंचा जाती हैं। मैं इस बात से शॉक हुआ हूं, मुझे झटका लगा है और अब ये जरूर है कि अब मैं कुछ बातें तो सोच समझकर बोलता हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें