सुपरस्टार शाहरुख खान लंबे समय बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार भी उनकी एंट्री धमाकेदार अंदाज में होगी। शाहरुख ने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी।
पढ़ें: फिल्म छोड़ अब टीवी शो होस्ट करेंगे शाहरुख खान, लोगों को देंगे संदेश
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : PTI
शाहरुख खान की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई, लेकिन छोटे पर्दे पर वो धमाल मचाने की तैयारी में हैं। स्टार प्लस पर आने वाले इस शो का नया ट्रेलर जारी किया गया है। काफी दिनों से नए शो 'टीईडी टॉक्स इंडिया' को लेकर चर्चा हो रही थी।
It is time to open our minds and hearts not just the arms...#TEDTalksIndiaNayiSoch launches on 10th Dec, 7 PM on @StarPlus pic.twitter.com/jMf5uZ6Qwn
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 30, 2017
विज्ञापन
3 of 5
shahrukh Khan
ट्रेलर में शाहरुख बताते दिख रहे हैं कि 'यह शो उनके लिए है जो जवान है, या फिर जो दिल से जवान हैं। उनके लिए है जिनके पास नए आइडियाज है या जिनके पास नहीं भी हैं। ये उनके लिए है जिनका दिमाग खुला है या फिर जो दिमाग खोलना चाहते हैं और यह उनके लिए तो है ही जो मुझे चाहते हैं।'
4 of 5
Shahrukh Khan
'टीईडी टॉक्स इंडिया' मोटिवेशनल शो होगा, जो 10 दिसंबर से शाम 7 बजे स्टार प्लस पर दिखाया जाएगा। शो का उद्देश्य देशवासियों की सोच जगाने की है। जिसमें फील्ड से जुड़ी हस्तियों की कहानी बयां की जाएंगी। दरअसल पिछले दिनों शाहरुख ने टीईडी के शो में ही एक मोटिवेशनल स्पीच दिया था। जिसकी काफी तारीफ हुई है। वैसे भी हम सभी जानते हैं शाहरुख एक बेहतरीन मोटिवेशनल स्पीकर हैं।
हालांकि, अभी यह नहीं बताया गया है कि शो कितने एपिसोड का होगा। माना जा रहा है अगर कुछ एपिसोड्स हिट होते हैं तो आगे की शूटिंग की जाएगी। इस शो के बाद फिल्मों की बात करें तो शाहरुख जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसमें कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आने वाले हैं।