बॉलीवुड सेलेब्रिटीज किसी भी त्योहार को मनाने में पीछे नहीं रहते हैं । जन्माष्टमी के मौके पर भी बॉलीवुड की कई हस्ती मटकी फोड़ते और माखन खाते नजर आईं । इसमें शाहरुख खान से लेकर सलमान के बहनोई आयुष शर्मा तक शामिल थे।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख की बात करें तो इससे पहले भी वो जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते देखे गए हैं । इस बार शाहरुख ने अपने घर 'मन्नत' पर जन्माष्टमी का उत्सव सेलीब्रेट किया । शाहरुख ने अपने घर की छत पर दही हांडी टांगी और बेटे अबराम के साथ उसे फोड़ा ।
विज्ञापन
3 of 5
शाहरुख खान
शाहरुख के घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ थी । जिससे वहां जाम लग गया । 2 घंटे तक ये जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया । शाहरुख का एक पुराना वीडियो भी सामने आया जिसमें वो दही हांडी फोड़ते नजर आ रहे हैं। शाहरुख के अलावा रवीना टंडन और जैकी भगनानी ने भी जन्माष्टमी मनाई ।
4 of 5
शाहरुख खान
अपने घर के अलावा शाहरुख फैंस के बुलावे पर घटकपुर इलाके में होने वाले जन्माष्टमी फंक्शन में शामिल हुए । यहां भी शाहरुख ने अपने फैंस के लिए मटकी फोड़ी । शाहरुख धर्म के बंधनों को तोड़ ईद से दीपावली तक हर त्योहार मनाते हैं ।
सलमान के बहनोई आयुष शर्मा इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'लवरात्रि' का प्रमोशन कर रहे हैं । जन्माष्टमी के एक इवेंट के दौरान उन्होंने फिल्म का ऑडियो सॉन्ग 'रंगतारी' रिलीज किया । यहां 1500 गोविंदा मौजूद थे और आयुष ने सबके ऊपर चढ़कर मटकी फोड़ी ।