फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सिनेमा के बाहर टिकटें बेचते थे शाहरुख खान, सैलरी थी 50 रुपये और नाम अब्दुल रहमान

Fri, 02 Nov 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Shahrukh Khan - फोटो : File Photo
'किंग खान' नाम तो सुना होगा। आज यानी 2 नवंबर को किंग खान का जन्मदिन है। आज शाहरुख अपना 52वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के जरिए शाहरुख खान ने खुद को किंग खान बनाया है। उनकी स्ट्रगल की कहानी आपने बहुत सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसे खुफिया राज बताएंगे जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
जीरो शाहरुख खान - फोटो : File Photo
सबसे पहले हम शाहरुख के फैंस को उनका असली नाम बताएंगे। जी हां, जिसे आज हम शाहरुख खान के नाम से जानते हैं उनका असली नाम ये है ही नहीं। शाहरुख का असली नाम अब्दुल रहमान है। शाहरुख का ये नाम उनकी नानी ने रखा था, लेकिन ये नाम कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं है। दरअसल, शाहरुख के पिता ने ही उनका नाम बदलकर शाहरुख खान रख दिया था। 
विज्ञापन

3 of 8
shahrukh khan - फोटो : File Photo
आपको बता दें कि आज बॉलीवुड की दुनिया में अपनी एक्टिंग के दम पर नाम कमाने वाले शाहरुख कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहते थे। वो इंडियन आर्मी में जॉब करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक आर्मी स्कूल में एडमिशन भी लिया था। लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि शाहरुख आर्मी में जाएं। इसलिए शाहरुख ने इसका इरादा छोड़ दिया।

4 of 8
शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो
यहां शाहरुख के बारे में एक खास बात और पता चली है कि जब वो 6 साल के थे तब उनकी नानी ने उन्हें गोद ले लिया था। इसके बाद वो अपनी नानी के पास ही रहते थे। नानी के गुजर जाने के बाद शाहरुख फिर से अपने पैरेंट्स के पास चले गए थे। शाहरुख जब 15 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था।
विज्ञापन

5 of 8
शाहरुख खान - फोटो : File Photo
शुरुआती दिनों में शाहरुख खान सिनेमा हॉल के बाहर टिकट बेचने का काम करते थे। उनकी पहली सैलरी 50 रुपए थी। जो उन्होंने टिकट बेचकर कमाए थे। शाहरुख के फेवरेट एक्टर दिलीप कुमार और फेवरेट एक्ट्रेस मुमताज हैं। एक्टिंग करते समय वो अक्सर दिलीप कुमार को कॉपी करने की कोशिश करते थे। लेकिन उन्हें हमेशा लगता था कि वो एक्टिंग के लिए नहीं बने हैं। हालांकि कई जगह ये भी पढ़ने को मिला था कि उनकी पहली कमाई पंकज उदास के शो में काम करके हुई थी।
विज्ञापन

6 of 8
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
1989 में उन्होंने पहला टीवी सीरियल 'फौजी' करके अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर कुछ समय के लिए वो एक्टिंग से दूर हो गए। लेकिन 1991 में उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल जॉयन किया। अपनी मां के निधन के बाद वो फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गए। और उन्होंने एक ही दिन में पांच फिल्में साइन कीं।
विज्ञापन

7 of 8
शाहरुख खान - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बॉलीवुड में आने से पहले शाहरुख एक रेस्त्रां में काम करते थे। शाहरुख एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखते थे। शाहरुख सबसे ज्यादा अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के करीब थे। वो अपने पिता को दोस्त कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन

8 of 8
shahrukh khan - फोटो : file photo
एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने बताया था कि वो हमेशा प्रेस किया हुआ पायजामा पहनकर ही सोते हैं। शाहरुख का कहना है कि हमें नहीं पता होता कि सपनों में हमसे मिलने कौन आएगा। इसलिए वो हमेशा तैयार होकर सोते हैं। शाहरुख की जिंदगी में उनकी पत्नी गौरी की एक खास जगह है। गौरी जब 14 साल की थीं तब शाहरुख उनसे प्यार कर बैठे थे। उस समय शाहरुख की उम्र 18 साल थी।





















 




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें