फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान की पत्नी बच्चों को छोड़ जाती थीं पार्टी करने, बेबी सिटर बनते थे अभिनेता

Sat, 28 Nov 2020 07:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाल अभिनेता शाहरुख खान का अपने बच्चों के साथ कितना गहरा रिश्ता है ये तो सभी जानते हैं। शाहरुख खान और उनके तीनों बच्चे सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान दोस्तों की तरह एक दूसरे के साथ रहते हैं। शाहरुख की बॉन्डिंग उनके बच्चों के साथ फैंस को काफी पसंद भी आती है। लेकिन शाहरुख की बॉन्डिंग केवल अपने बच्चों के साथ ही नहीं बल्कि उनके दोस्तों के साथ भी काफी गहरी है।
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से अपने बच्चों के लिए समय जरूर निकालते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख बेबी सिटिंग किया करते थे। शाहरुख ना केवल अपने बच्चों बल्कि अपनी पत्नी गौरी की सहेलियों के बच्चों की बेबी सिटिंग भी किया करते थे। जब शाहरुख बेबी सिटिंग करते थे तब इन ब्चचों की मम्मियां शॉपिंग पर जाया करती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan car - फोटो : instagram
दरअसल इस बात का खुलासा एक रियलिटी शो के दौरान हुआ है। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। महीप ने बताया कि जब वो सभी लंदन में थे तब गौरी खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जाया करती थीं और शाहरुख घर पर रहकर बेबी सिटिंग किया करते थे। महीप ने बताया कि गौरी खान, भावना पांडे, नीलम कोठारी व उनकी अन्य दोस्त साथ में पार्टी करने गई होती थीं और शाहरुख खान घर पर रहकर बेबी सिटिंग कर रहे होते थे।

4 of 5
महीप कपूर
महीप ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, 'हम सभी अपने बच्चों को शाहरुख खान पर लाद कर चले जाते थे।' महीप ने ये भी बताया कि जब वो पार्टी से वापस आकर ब्चचों को ले जाया करते थे तब बच्चे रोने लगते थे। अपनी बेटी शनाया के बारे में बात करते हुए महीप ने बताया कि शनाया अक्सर शाहरुख के घर से आने के बाद रोती थीं वो इसलिए क्योंकि शाहरुख उनके लिए शॉपिंग किया करते थे और वापस आने पर उनके लिए कमाल की ट्रैक पैंट्स लाते थे। शनाया को चुप करने के लिए वह शनाया को शॉपिंग कराती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे, सुहाना खान और शनाया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे तीनों बेस्ट फ्रेंड्स हैं। तीनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। वहीं तीनों का एक बचपन का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो सभी शाहरुख खान के साथ खेलते हुए नजर आ रही थीं।

पढ़ें: रितेश देशमुख संग शादी करने पर जेनेलिया को सुननी पड़ी थीं ऐसी बातें, खुद किया खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें