फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की गलियों में शूटिंग करते दिखे शाहरुख-अनुष्का

Mon, 03 Apr 2017 02:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा इस वक्त इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बुडापेस्ट और मुंबई में शूटिंग करने के बाद अब दोनों लुधियाना पहुंच गए हैं जहां फिल्म का कुछ हिस्सा शूट होना है।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
फिल्म के सेट से दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हो रही हैं। इसमें अनुष्का पीले और हरे सूट में फुल पंजाबन लग रही हैं वहीं सफेद कमीज में शाहरुख कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शर्मा
दूसरी तस्वीर में अनुष्का ने लाल रंग की कुर्ती और नीचे लुंगी पहनी हुई है। उनके फंकी कपड़ों को देख कर लग रहा है कि शायद पंजाब में फिल्म का कोई गाना शूट होगा।

4 of 6
शाहरुख खान अपने फैंस के साथ
शाहरुख के आने की खबर सुन कर उनके फैंस भी उनसे मिलने पहुंचे। शाहरुख ने भी किसी को निराश ना करते हुए सभी के साथ फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन

5 of 6
शाहरुख खान अपने फैंस के साथ
फिल्म में शाहरुख एक पंजाबी गाइड बने हैं तो अनुष्का गुजरात की गोरी बनी हैं। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग यूरोप के अलग-अलग देशों में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा
फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन दोनों की जोड़ी को आप 11 अगस्त को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। इस दिन अक्षय कुमार और भूमि फडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें