'बॉलीवुड किंग खान' शाहरुख और अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें यह वीडियो ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है, 15 सेकेंड का ये वीडियो अभी तक बहुत से लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
आमिर की दिवाली पार्टी में शाहरुख और रणबीर कपूर
दरअसल, वीडियों में दोनों ने किया ही कुछ ऐसा है जिसे लोग देख रहे हैं और शेयर करने पर मजबूर हो गए हैं। आप सोच रहे होंगे कि भला 15 सेकेंड के वीडियो में कोई कैसे कमाल कर सकता है..? अब इसके लिए तो आपको ये वीडियो देखना ही होगा।
विज्ञापन
3 of 7
demo
चलो उससे पहले हम ही आपको बता देतें है कि आखिर इस वीडियों में दोनों ने किया क्या है। bollywoodlife.com की रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो अभिनेता आमिर खान के घर पर चुपके से शूट किया गया है। मौका था दिवाली पार्टी का... आमिर ने अपने यहां दिवाली पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें बॉलीवुड की सभी मशहूर हस्तियों को बुलाया था।
4 of 7
डेमो
दीपिका पादुकोण, करण जौहर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, परिणीति चोपड़ा, जैकलिन फर्नांडीज, आदित्य रॉय कपूर समते शाहरुख खान और रणबीर कपूर भी इस पार्टी का हिस्सा बने।
विज्ञापन
5 of 7
demo
सभी मस्ती से डांस फ्लोर पर नाच रहे थे लेकिन इन फिल्मी सितारों के बीच शाहरुख और रणबीर ऐसी हरकत करते पाए गए जिसकी वजह से वे कैमरे की नजर में आ गए। दरअसल, दोनों ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के गाने 'बोले चूड़ियां-बोले कंगना' पर डांस किया। डांस भी ऐसा कि किसी की भी हंसी छूट पड़े...
विज्ञापन
6 of 7
demo
दोनों इस गाने पर 'छिछोरा डांस' करते नजर आए। पागलपन की हद तक दोनों ने इस गाने पर खूब एंज्वॉय किया और खूब नाचे। इस वीडियो को दोनों अभिनेताओं के फैन फॉलोअर काफी पसंद कर रहे हैं।