फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जब शाहरुख खान और काजोल ने किया सलमान खान की फिल्म के गाने पर डांस

Fri, 15 May 2020 07:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, काजोल - फोटो : Social Media
शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख और काजोल की फिल्में अधिकतर हिट ही रही हैं। दोनों की जोड़ी आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में दिखाई दी थी। इस फिल्म की शूटिंग के समय का ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh and Kajol - फोटो : file photo
इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन भी थे। इसके अलावा अभिनेता वरुण शर्मा भी फिल्म का हिस्सा थे। वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख- काजोल के साथ ही पूरी दिलवाले की टीम सलमान खान की फिल्म के गाने पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : twiiter
वायरल हो रहे इस वीडियो में सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का टाइटल ट्रैक चल रहा है। इस गाने पर फिल्म 'दिलवाले' की पूरी टीम डांस कर रही है। वीडियो में शाहरुख खान और काजोल इस गाने में सोनम कपूर के हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
 

4 of 5
Kajol and Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है। दरअसल ये वीडियो साल 2015 का है जब गोवा में फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग चल रही थी। लेकिन लॉकडाउन के बीच ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dilwale - फोटो : file photo
गौरतलब है कि फिल्म दिलवाले के निर्देशक रोहित शेट्टी थे। फिल्म की निर्माता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान थीं। फिल्म में शाहरुख काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में थे। वहीं कबीर बेदी, जॉनी लीवर, वरुण शर्मा और संजय मिश्रा भी सहयोगी कलाकार की भूमिका में थे।

पढ़ें: कैरी मिनाटी और आमिर की सोशल महाभारत में कहीं आपका बेटा भी तो शामिल नहीं, यहां समझिए पूरी कहानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें