फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: आमिर-शाहरुख ने साथ बैठकर देखी 'लाल सिंह चड्ढा', फिल्म देखने के बाद किंग खान ने दिया रिव्यू

Mon, 08 Aug 2022 06:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड चल रहा है। वहीं आमिर खान का कहना है कि बिना फिल्म को देखें बायकॉट न करें। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर खान ने अपनी फिल्म साउथ के सुपरस्टार और एसएस राजामौली को भी दिखाई थी। उनके रिएक्शन के बाद आमिर खान ने अपनी फिल्म के एक पार्ट में कुछ बदलाव भी किया है। इस बात का उन्होंने जिक्र भी किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि आमिर खान ने अपनी फिल्म शाहरुख खान को भी दिखाई है, जिसके बाद शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान अपने खास दोस्त शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंचे। वहां उन्होंने शाहरुख को अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा दिखाई और उनसे फिल्म के संबंध में रिएक्शन लिया व काफी देर तक दोनों ने बातचीत की। बता दें कि आमिर खान और शाहरुख खान दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और दोनों आपस में किसी न किसी मुद्दे पर सलाह मशवरा करते रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने आमिर खान की फिल्म देखने के बाद रिएक्शन भी दिया है। शाहरुखा खान को लाल सिंह चड्ढा बहुत पसंद आई है और उन्होंने आमिर खान के काम की जमकर तारीफ भी की है। बता दें कि इससे पहले भी आमिर खान, शाहरुख को अपनी कई फिल्में दिखा चुके हैं। वह शाहरुख की राय का दिल से सम्मान करते हैं। खबरों के मुताबिक दोनों सितारे काफी देर तक मन्नत में बैठे और बातचीत की।
विज्ञापन

4 of 4
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा आमिर खान प्रोडक्शन, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा मोना सिंह आमिर खान की मां के रोल में हैं। इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें