फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अक्टूबर को आईं शाहरुख की दो बड़ी फ्लॉप, शाहिद ने एक ही दी ब्लॉकबस्टर फिल्म

Fri, 27 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan
26 अक्टूबर 2007 को इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' रिलीज हुई थी जो बॉक्स सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि इसी डेट को शाहरुख की भी दो फिल्में रिलीज हुई थी जो बड़ी फ्लॉप रही थी। खास बात बात ये है कि इन दोनों फिल्मों में शाहरुख के साथ करीना कपूर खान थीं।
विज्ञापन

2 of 5
Asoka Film
चलिए आपको ले जाते हैं साल 2001 में जब किंग खान की फिल्म 'अशोका' 26 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई और दर्शकों को भी फिल्म की थीम पंसद नहीं आई। फिल्म को डायरेक्टर संतोष सिवान ने डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन

3 of 5
Ra One
अब आपको बताते हैं बॉलीवुड के बादशाह की 2011 में आई फिल्म 'रा.वन' के बारे में। जी हां, ये फिल्म भी 26 अक्टूबर को रिलीज हुई थी लेकिन फिल्म ने शाहरुख के चाहनेवालों को बहुत निराश किया। यहां तक इस फिल्म की प्रमोशन के लिए बहुत पैसा भी खर्च किया गया था। फिल्म को डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया था।

4 of 5
Jab We Met
शाहरुख की ये दोनों फिल्में एक एक्सपेरिमेंट फिल्में थी जो दोनों ही दगा दे गई। लेकिन साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' भी 26 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh, Anushka and Katrina
बता दें कि शाहरुख फ्लॉप एक्सपेरिमेंटल फिल्में देने के बाद भी आनंद एल राय की अपकमिंग अनाम फिल्म में एक बार फिर एक्सपेरिमेंट करते दिखाई देंगे। खबर है कि इस फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार करेंगे जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें