फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रिपोर्टर की बात से चिढ़े शाहरुख, हैंड टू हैंड लिया सबके सामने बदला

Fri, 06 Oct 2017 04:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 4
Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मुंबई में शाहरुख अपने आने वाले शो 'टेड टॉल्क इंडिया' के एक इवेंट के दौरान उस वक्त भड़क उठे जब एक महिला रिपोर्टर ने उनके नाम की बजाय बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान खान का नाम ले लिया। इसपर बादशाह का चिड़चिड़ाहटपन साफ देखने को मिला जब उन्होंने उस महिला रिपोर्टर से उनका नाम पूछने के बाद उन्हे गलत नाम से पुकारा। बता दें कि महिला रिपोर्टर का नाम लीपिका था जिसे शाहरुख ने दीपिका कहकर पुकारा। जबकि रिपोर्टर ने हैंड टू हैंड किंग खान को सॉरी बोल दिया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

छोटे पर्दे पर फिर कर रहें हैं किंग खान वापसी

2 of 4
Shahrukh And Salman
बता दें कि एक लंबे अरसे के बाद किंग खान फिर से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुड के बादशाह शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की सीरिज में नजर आए थे और उससे भी पहले शाहरुख ने 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं? शो होस्ट किया था। 
विज्ञापन

शाहरुख बोले - किसी से कोई कंपीटिशन नहीं

3 of 4
shahrukh
इसके बाद इवेंट में शाहरुख से टीवी पर चल रहे सलमान के 'बिग बॉस' ,अक्षय  के ' दा ग्रेट लॉफ्टर चैलेंज और अमिताभ का 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से कंपीटिशन को लेकर भी बाते पूछी गईं। इस पर शाहरुख ने कहा कि मेरा किसी से कोई कंपीटिशन नहीं है। सलमान और अक्षय अच्छा कर रहे हैं और 'बिग बॉस' एक अलग टाइप का शो है तो इधर किसी कंपीटिशन की बात ही नहीं आती है। 
विज्ञापन

नहीं चल रही किंग खान की फिल्में

4 of 4
Salman and Shahrukh
शाहरुख इमतियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखाई दिए थे। लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। किंग खान आनंद एल राय की आने वाली फिल्म के लिए काम कर रहे हैं जिसमें उनके साथ कैटरीना और अनुष्का एक बार फिर से एक साथ नजर आएंगी। इससे पहले दोनों एक्ट्रेस यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें