फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच रेड कारपेट पर एक साथ दिखा ये कपल, देखें रेखा से शाहरुख तक की तस्वीरें

Mon, 12 Mar 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
बॉलीवुड स्टार्स कोई भी मौका लाइमलाइट हासिल करने के लिए नहीं छोड़ते। जब बात अवॉर्ड फंक्शन की हो तो ऐसा होना लाजमी है। मुंबई में हाल ही में 'हैलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' हुए जहां पर सभी सितारे एक छत के नीचे नजर आए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kriti Senon
इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पहुंचे। जिसमें शाहरुख खान, गौरी खान, रणवीर सिंह, रेखा, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कृति सेनन, राजकुमार राव और करण जौहर का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan
रेड कारपेट पर सभी स्टार्स ने अपने जलवे बिखेरे। इस मौके पर शाहरुख पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। गौरी ने फंक्शन में गोल्डन कलर का गाउन पहना हुआ था। तो वहीं किंग खान काले रंग के कोट पैंट में नजर आए। 

4 of 5
Rekha
इसके साथ ही रेखा हमेशा की तरह गोल्डन कलर के बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई नजर आईं। डार्क लिपस्टिक और हैवी ज्वैलरी उन पर काफी जंच रही थी। रेड कारपेट पर रेखा के साथ करण जौहर भी नजर आए। करण ने ब्लैक कोट पैंट पहना हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone
'हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स' 2018 में रणवीर सिंह को फिल्म 'पद्मावत' के लिए 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं दीपिका को भी इसी अवॉर्ड से नवाजा गया। रणवीर ने यह अवॉर्ड श्रीदेवी को समर्पित कर दिया। आपको बता दें, श्रीदेवी पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें महिला सुपरस्टार का खिताब मिला है। यहां तक की लोग उन्हें लेडी अमिताभ भी कहते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें