फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे से पहले फोटोग्राफर बने शाहरुख, करण-फराह की खींची ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Thu, 02 Nov 2017 08:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan
किंग खान यानि की शाहरुख खान का कल 2 नवंबर को जन्मदिन है और कल वे 52 साल के हो जाएंगे। लेकिन 'बॉलीवुड के बादशाह' अपने बर्थ-डे से पहले फोटोग्राफी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। चलिए देखते हैं अपने ही घर में किंग खान ने किसका किया फोटो शूट.....
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan
2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे  शाहरुख खान अपने जन्मदिन से एक दिन पहले घर में फोटोशूट करते नजर आए। बता दें कि फिल्ममेकर करण जौहर और डायरेक्टर और डांस कोरियोग्राफर फराह खान शाहरुख के अलीबाग वाले बंगले में फोटो खिचवाते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 5
Alia and Katrina
बता दें कि शाहरुख खान अपनी सभी खास पार्टियां ज्यादातर अलीबाग में ही मनाते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख ने अपने जन्मदिन का जश्न दोस्तों और मीडिया के साथ बेहद खास अंदाज में मनाया था। बता दें कि कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शाहरुख के घर दिखाई दिए।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Twitter
वहीं, इस बार भी शाहरुख की बर्थडे पार्टी के लिए पत्नी गौरी खान कुछ खास प्लान कर रही हैं। तभी तो शाहरुख के बर्थडे बैश की तैयारियों में लगी गौरी एक दिन पहले ही अलीबाग के लिए निकल पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : BBC
बता दें कि शाहरुख अपनी आने वाली अनाम फिल्म के लिए भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ एक बार फिर नजर आएंगी। खबर है कि शाहरुख फिल्म में एक बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर आनंद एल रॉय इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें