फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश-श्लोका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में गजब ढा रही थी शाहरुख-गौरी की जोड़ी, देखें ये तस्वीरें

Thu, 07 Mar 2019 03:40 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के ग्लैमरस कपल में से एक हैं। उम्र के आधे पड़ाव पर भी यह मशूहर जोड़ी अपने लाइफस्टाइल से समझौता नहीं करती है। दरअसल, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में दोनों पहुंचे जहां इनका लुक देखते ही बन रहा था। शाहरुख और गौरी के ड्रेस का कॉम्बिनेशन बहुत ही गॉर्जियस था। आइए देखते हैं शाहरुख-गौरी की ये खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च को होनी है जिसकी तैयारियां और सेलिब्रेशन जोरों पर है। ऐसे में शादी से पहले चल रही पार्टियों में जब शाहरख खान और गौरी पहुंचे थे सबकी नजरें उन्हीं पर टिकी रहीं। शाहरुख काले रंग की पारंपरिक शेरवानी में नजर आए। वहीं, गौरी खान लाल रंग के लहंगे में गजब ढा रही थीं। उन्होंने खुले बालों का हेयर स्टाइल बनाया हुआ था और साधारण से मेकअप में भी खूब जंच रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी,  मोना और रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक मुंबई में होने वाली शादी के दौरान कई कार्यक्रम भी होंगे। शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार को मुंबई में ‘अन्न सेवा’ से हुई थी। प्री-वेडिंग और वेडिंग के तमाम कार्यक्रमों के बीच अंबानी परिवार ने अपनी खुशियां मुंबई के 2000 वचिंत बच्चों के साथ बांटीं। 

4 of 5
bollywood
बता दें कि शाहरुख खान बीते वर्ष 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। पिछली कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने से शाहरुख के स्टारडम पर बात बन आई है। इससे पहले शाहरुख खान सैल्यूट को भी ना कह चुके हैं। यह अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। इस फिल्म को करने से अबतक कई अभिनेता पैर पीछे खींच चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
शाहरुख खान फिलहाल अपने गिरते करियर ग्राफ को लेकर गंभीर हैं और अभी उनकी अगली फिल्म की भी कोई घोषणा नहीं हुई है। फिल्म जीरो से पहले शाहरुख की डियर जिंदगी, जब हैरी मेट सेजल, रईस जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी हैं। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें