फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: 'आस्क मी एनीथिंग' में शहनाज गिल ने फैन्स से किया मजाक, एक को तो दे डाली ऐसी सलाह

Tue, 22 Feb 2022 07:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज गिल का लहंगा लुक - फोटो : instagram/shehnaazgill
शहनाज गिल ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन आयोजित किया। जिसमें कई फैंस ने उनसे अजीबोगरीब सवाल पूछे तो कुछ ने नेगेटिव। शहनाज गिल ने सभी के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सभी कमेंट्स में से एक कमेंट ने उनका ध्यान आकर्षित किया। जिसमें एक फैन ने लिखा था- '20 रुपये की पेप्सी। @ishehnaaz_gill h bahoot hi सेक्सी'।  वहीं दूसरा कमेंट था- लव लाइक शहनाज # शहनाज गिल।







 
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
फैन को जवाब देते हुए शहनाज ने लिखा, 'तेरी ट्वीट की ऐसी की तैसी'। हालांकि उनके जवाब से ऐसा लग रहा था कि वह मजाक कर रही थीं, क्योंकि कमेंट के बाद हंसने वाली इमोजी लगाई थी। कई अन्य लोगों ने भी शहनाज से सवाल करने की कोशिश की।
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल साड़ी - फोटो : instagram/shehnaazgill
एक फैन ने ओम शांति ओम फिल्म में दीपिका पादुकोण के अंदाज में लिखा, 'एक जवाब की कीमत तुम क्या जानो शहनाज बाबू। इसके जवाब में शहनाज ने कहा, 'शहनाज बाबू नहीं, शहनाज बेबी है'। एक अन्य फैन के सवाल का जवाब नहीं देने पर उसने खाना नहीं खाने की धमकी दी। जिसके जवाब में शहनाज ने लिखा, 'उपवास हेल्थ के लिए अच्छा है'।
विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
इस सेशन में एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और उसने शहनाज से गले लगाने के लिए कहा। जवाब में शहनाज ने 6 फीट की दूरी बनाए रखने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें