फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती का हीरो कौन? शाहिद ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Mon, 24 Oct 2016 04:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पद्मावती' में शाहिद कपूर और रनवीर सिंह साथ काम कर रहे हैं पर जब से इन दोनों के साथ काम करने की खबरें आई हैं तब से दोनों के बीच मन-मुटाव की भी खबरें हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि शाहिद और रनवीर के बीच फिल्म में अपने किरदारों को लेकर तनातनी है, दोनों ही चाहते हैं कि उनका किरदार एक-दूसरे के किरदार से ज़्यादा मज़बूत और दमदार हो। 
Trending Videos
विज्ञापन

रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी

2 of 5
लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है ये अब सामने आ गया है। हाल ही में मामी फिल्म फैस्टीवल के दौरान रनवीर से मन-मुटाव को लेकर जब शाहिद से सवाल-जवाब किये गए, तो उन्होंने कहा कि वो खुद भी इस तरह की खबरों को अखबारों में पढ रहे हैं और उन्हें ये बेहद बेतुका लगता है जब कोई कहता है कि 'पद्मावती' दो हीरो वाली फिल्म है, जबकि ये फिल्म तीन अहम किरदारों के बारे में है।
विज्ञापन

रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी

3 of 5
फिल्म में अपने, रनवीर और दीपिका पादुकोण के किरदारों के बारे में बात करते हुए शाहिद ने आगे कहा कि ये फिल्म उन तीनो के लिए बेहतरीन मौका है। रनवीर और दीपिका के अलावा खुद उनके लिए भी उनका किरदार काफी अहम और मज़बूत है। शाहिद उम्मीद जताते हैं कि 'पद्मावती' के ज़रिए वो दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमा की झलक दिखा पाएंगे।

रनवीर के साथ तनातनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी

4 of 5
फिल्म 'पद्मावती' का शाहिद को बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार है..ये उन्हें किस कदर पसंद है इसके बारे में हिंट देते हुए शाहिद ने कहा कि अगर पांच साल पहले उन्हें ये फिल्म ऑफर की जाती तो वो इसे तुरंत साइन कर लेते। खैर अब जब शाहिद को जब ये फिल्म मिल गई है तो वो खुद की काफी खुशकिस्मत मानते हैं और उम्मीद जताते हैं कि ये फिल्म उनके और बाकी सभी के लिए एक बेहतरीन सौगात लेकर आएगी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रनवीर के साथ तना-तनी पर शाहिद ने तोड़ी चुप्पी

5 of 5
पद्मावती को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' के बाद जहां रनवीर और दीपिका तीसरी बार साथ में काम करने जा रहे हैं वहीं शाहिद के साथ दोनों पहली बार किसी फिल्म में नज़र आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें