बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी पत्नी मीरा कपूर का कुछ ज्यादा ही ध्यान रख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो हो सकता है कि शाहिद और मीरा जल्द ही दूसरे बच्चे के बारे में सोच सकते हैं। हो सकता है कि यही कारण हो कि शाहिद और मीरा एकदूसरे को काफी अधिक समय दे रहे हैं। हाल ही में शाहिद पत्नी मारी और बेटी मीशा के साथ एयरपोर्ट पर देखे गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इस दौरान शाहिद कपूर स्वेट शर्ट और ट्राउजर्स में काफी कूल लग रहे थे। साथ ही कैप उनके इस लुक को और ज्यादा परफेक्ट बना रहा था। शाहिद कपूर जहां बेटी को गोद में लिए हुए थे, वहीं मीरा अपना पर्स संभालती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 5
पिछले कुछ समय से शाहिद और मीरा की बेटी मीशा की फैन फॉलोइंग की बहुत अधिक बढ़ गई है। लोग उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। मुंह में उंगली दबाए मीशा इस दौरान भी काफी प्यारी लग रही थीं।
4 of 5
वहीं कैजुअल ड्रेस में मीरा भी काफी अच्छी लग रही थीं। साथ ही सनग्लास ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए थे। ये पहली बार नहीं है जब शाहिद और मीरा बेटी के साथ इस तरह से देखे गए हैं। इससे पहले भी ये कपल कई बार मस्ती करते देखे गए हैं।
आपको बता दें कि फिलहाल शाहिद अपनी नई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में काफी अधिक व्यस्त हैं। सूत्रों की मानें तो शाहिद फिल्म की शूटिग में मीरा और मीशा को साथ रख सकत हैं। शाहिद का कहना है कि ऐसे में दोनों का घूमना भी हो जाएगा और दोनों रिफ्रेश भी महसूस करेंगे।