शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही एक एक्टर नहीं हों लेकिन उनके फैंस की संख्या लाखों में है। इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत के 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई फैन पेज भी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
मीरा राजपूत
इन दिनों मीरा राजपूत प्रेग्नेंट हैं और वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उससे पहले उन्होंने एक ऐड शूट किया है। मीरा ने पहली बार किसी ऐड फिल्म के लिए कैमरे का सामना किया है लेकिन उन्हें देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वो पहली बार कैमरे के सामने हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मीरा राजपूत
ब्लैक कलर की ड्रेस में मीरा बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं। एड में मीरा अपने मां बनने के अनुभव के बारे में बता रही हैं कि बच्चे के साथ-साथ किस तरह एक मां को खुद का ख्याल रखना भी जरूरी है। वीडियो देखें:
4 of 5
मीरा राजपूत
बेटी के जन्म पर मीरा कहती हैं कि 'मुझे याद है जब मीशा ने पहली बार मेरा हाथ पकड़ा था, वह समय जादुई था। मीशा के आने से मैं और शाहिद और करीब आए।' मीरा आगे कहती हैं कि 'एक मां होने का मतलब नहीं कि आप अपने लिए जीना छोड़ दें।'
कुछ समय पहले मीरा राजपूत और शाहिद कपूर अपने होने वाले बच्चे के लिए एक बेबी शावर पार्टी रखी थी। जिसमें दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। माना जा रहा है अक्टूबर में मीरा अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी।