फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो स्टार्स ने रिजेक्ट कर दी थी 'बत्ती गुल मीटर चालू', शाहिद कपूर भी इस शर्त पर तैयार हुए कि...

Tue, 11 Sep 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shahid kapoor
शाहिद कपूर के पास इस वक्त दो गुड न्यूज हैं । एक तो ये कि वो हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं । मीरा ने 5 सितंबर को बेटे जायन को जन्म दिया था । दूसरी गुड न्यूज ये है कि जल्द ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज होने वाली है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Batti Gul Meter Chalu
फिल्म 21 सितंबर को रिलीज होगी लेकिन शाहिद इसका प्रमोशन नहीं करेंगे । खबर है कि मीरा की डिलीवरी के बाद वो अपने परिवार को समय देना चाहते हैं । इसलिए उन्होंने अब किसी भी प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने से मना कर दिया है ।
विज्ञापन

3 of 6
Batti Gul Meter Chalu
फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी लीड रोल में होंगे । ये फिल्म बिजली और बिल की समस्या से जूझ रहे आम लोगों की कहानी को दिखाती है । फिल्म का ट्रेलर लोगों को खासा पसंद आया है । इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है ।

4 of 6
imran john
इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे । फिल्म के राइटर विपुल रावल ने स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के बात करते इस बात का खुलासा किया । उन्होंने बताया कि वो सबसे पहले स्क्रिप्ट को लेकर इमरान खान के पास गए थे ।
विज्ञापन

5 of 6
Batti Gul Meter Chalu
उस समय विपुल, प्रेरणा अरोड़ा से फिल्म को प्रोड्यूस करने की बात कर रहे थे और खुद फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते थे । इमरान ने विपुल की स्क्रिप्ट पढ़ी और उन्हें पसंद भी आई । विपुल को लगा कि इमरान फिल्म कर लेंगे लेकिन उन्होंने कहा कि वो बहुत बिजी हैं । इसके बाद विपुल जॉन अब्राहम के पास पहुंचे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Batti Gul Meter Chalu
विपुल ने कहा, 'मुझे पता नहीं कि क्या हुआ लेकिन जॉन 'परमाणु' करने के लिए प्रेरणा के साथ चले गए । सच कहूं तो मुझे पता नहीं कि उनके बीच क्या मामला है । जॉन तैयार नहीं हुए तब सीन में मुझे शाहिद कपूर नजर आए ।' शाहिद कपूर चाहते थे कि निशिकांत फिल्म को डायरेक्ट करें क्योंकि उनकी 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' अच्छी चली थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें