Kabir Singh
- फोटो : twitter
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार शाहिद कपूर एक मशहूर अवॉर्ड शो में अपनी शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए कई दिनों से रिहर्सल कर रहे थे। साथ ही वह ये भी सोच रहे थे कि उन्हें इस अवॉर्ड शो में सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा जाएगा, लेकिन आखिरी वक्त में जब उन्हें पता चला कि सर्वेश्रेष्ठ पुरस्कार उनको नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह को मिलेगा, तो उन्होंने अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने से मना कर दिया।