फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मा का दामन छोड़ शाहिद कपूर ने पकड़ा नेटफ्लिक्स का हाथ, अपनी ही कंपनी खोल बनाएंगे ये वेब सीरीज

Thu, 29 Apr 2021 02:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

यशराज फिल्म्स और टी सीरीज जैसी गिनती की बड़ी फिल्म कंपनियों को छोड़ दें तो हिंदी मनोरंजन उद्योग में बरसों से सक्रिय रहे निर्माताओँ के लिए संकट की घड़ी सामने आ चुकी है। शाहिद कपूर जैसे अभिनेता भी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्में छोड़ नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो से हाथ मिला रहे हैं। समय मुंबई में इतनी तेजी से बदल रहा है कि पूरी इंडस्ट्री इन दिनों इन्हीं दो ओटीटी के अधिकारियों से बातें करने में ही व्यस्त नजर आती है।

विज्ञापन

2 of 5
अमेजन प्राइम वीडियो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसा कि ‘अमर उजाला’ के पाठकों को हम पहले ही बता चुके हैं कि कोरोना संक्रमण काल में अमेजन ने दोनों हाथों से दौलत बटोरी है। कंपनी की शुद्ध आय साल 2019 में करीब 868 अरब रुपये थी जो साल 2020 में बढ़कर 1594 अरब रुपये हो गई है। ऐसे में जहां करण जौहर जैसे निर्माता की कंपनी को भी अपनी फिल्मों के वितरण व निवेश के लिए इधर उधऱ भटकना पड़ रहा है। अमेजन ने दुनिया भर में बीते साल 823 अरब रुपये अपने ओटीटी के लिए कंटेंट जुटाने पर चुटकियों में खर्च कर दिए।

विज्ञापन

3 of 5
नेटफ्लिक्स - फोटो : सोशल मीडिया

पीछे नेटफ्लिक्स भी नहीं है। नेटफ्लिक्स ने साल 2020 में सिर्फ अपनी ऑनलाइन वीडियो सामग्री पर करीब 883 अरब रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, ये इसके इससे बीते साल यानी 2019 में खर्च की गई राशि करीब 1040 अरब रुपये से कम है। इन दिनों दोनों ओटीटी का पूरा फोकस भारतीय दर्शकों पर है। दोनों बड़े बड़े सितारों को अपने अपने ओटीटी पर खींच रहे हैं। इस बार बाजी नेटफ्लिक्स ने मारी है जो शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ी मल्टीसीजन सीरीज प्लान कर रही है।  

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘कबीर सिंह’ के हिट होने के बाद से शाहिद कपूर की मार्केट वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है। शाहिद और करण जौहर के बीच पिछले साल से तमाम फिल्मों को लेकर बातें होती रही हैं, लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान अब तक नहीं हुआ  है। शाहिद को धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘योद्धा’ शुरू करनी थी लेकिन करण की कंपनी की पहले से अटकी पड़ी आठ फिल्मों को देखते हुए शाहिद ने ऐसी कंपनी के साथ हाथ मिलाया है जहां पैसे की कोई किल्लत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : instagram
नेटफ्लिक्स के साथ हुई शाहिद कपूर की बातचीत के बाद उनके तमाम प्रस्तावित प्रोजेक्ट हाशिये पर जाने की चर्चा मुंबई में गुरुवार को दिन भर होती रही। वह राकेश ओम प्रकाश मेहरा की एक फिल्म में कर्ण का किरदार भी निभाने वाले थे लेकिन अब इस फिल्म का हाल फिलहाल शुरू होना मुश्किल है। नेटफ्लिक्स के साथ हुई बातचीत कागजों की लिखा पढ़ी तक पहुंच चुकी है और इसका एलान जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। प्राइम वीडियो के साथ शाहिद कपूर पहले ही एक वेब सीरीज कर रहे हैं। ये सीरीज राज और डीके निर्देशित कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स वाली सीरीज से शाहिद कपूर अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें