फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, फिर भी चुभ रही है 'पद्मावत' से जुड़ी यह बात

Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।उन्हें यह सम्मान फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में महारावल रतन सिंह का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए मिलेगा। भले ही उन्हें इस फिल्म के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, मगर एक्टर को अभी तक 'पद्मावत' में उनके कैरेक्टर को लेकर टीस उठती है। 
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
जिस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को इतना बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है, उसी फिल्म में उनकी एक्टिंग की आलोचना हुई थी। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने तक ने कहा कि सीनियर होने के बावजूद शाहिद कपूर रणवीर सिंह के आगे टिक नहीं पाए। इसे लेकर शाहिद कपूर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर के कई थियेटर में फिल्म पद्मवत जारी
'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, 'खुश हूं कि मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा जिस पर लेखकों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।' जब उनसे पूछा गया कि उनके ऐसा कहने का मतलब क्या है तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके डिटेल में नहीं जाना चाहता। मगर इतना जरूर कहूंगा कि मेरे किरदार को फिल्म के तीनों किरदारों में सबसे कम पहचान मिली।'

4 of 5
Shahid
शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने महारावल रतन सिंह का किरदार अच्छे से नहीं निभाया। उन्होंने कहा,'मैंने वही किया जैसा मुझे करने को कहा गया था। अब जब अवॉर्ड मिल रहा है तो मैं बहुत खुश हूं।' शाहिद ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर वह टॉमी सिंह (उड़ता पंजाब) के किरदार में खुद को साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर व्यस्त हैं। इसमें वह यामी गौतम और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। शूटिंग का पहला शेड्यूल उत्तराखंड में पूरा कर लिया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें