शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही । फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना हो चुका है और इसकी कमाई अभी भी जारी है । फिल्म हिट होने के साथ शाहिद कपूर के किरदार कबीर सिंह को अलोचना का भी सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि कबीर सिंह लड़की के साथ गलत व्यवहार करता है । फिलहाल शाहिद फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
38 साल के शाहिद पिछले 5 साल से हिट फिल्में नहीं दे पा रहे थे । हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने फिल्म की आलोचना और सफलता के बारे में बात की । फिल्म को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं कबीर सिंह और टॉमी सिंह जैसे डार्क रोल करने से डरता नहीं हूं । रियल लाइफ में मैं ऐसा बिल्कुल नहीं हूं ।'
विज्ञापन
3 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
फिल्म हिट होने के बाद ये भी खबर आई थी कि शाहिद ने अपनी फीस बढ़ा दी है । अब वो एक फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपए चार्ज करेंगे । इस बारे में शाहिद ने कहा, 'पैसे कमाने के लिए मुझे फिल्म तो साइन करनी पड़ेगी । मेरे ख्याल से जो लोग पैसे बना सकते हैं वो हैं भूषण कुमार और मुराद खैतानी ।'
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
'मेरे पास अभी भी उतना ही बैंक बैलेंस है जितना कबीर सिंह साइन करने से पहले था । मुझे और पैसे कमाने के लिए और फिल्में साइन करनी होंगी ।' शाहिद कपूर ने 40 करोड़ फीस लेने का कोई सीधा जवाब नहीं दिया । बता दें कि संदीप वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 270 करोड़ रुपये कमा चुकी है । ये तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक थी ।
फिल्म में कियारा आडवाणी के रोल की भी बहुत सराहा गया। फिल्म के एक महीना पूरा होने पर कियारा ने सोशल मीडया पर पोस्ट लिखा था । वो लिखती हैं, 'मेरे को-स्टार शाहिद कपूर विश्वासपात्र और अच्छे दोस्त हैं जिन्होंने एक सफर की तरह इस कहानी को पूरा किया और इसे वास्तविक और विश्वसनीय बनाया। मैं पहले से ही उनके पागलपन को याद करती हूं। संदीप सर का कहानी को पर्दे पर उतारना विश्वासपूर्ण था।'