फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mrunal Thakur: कुमकुम भाग्य से निकलकर फिल्मों में ऐसे कामाया नाम, मृणाल की दो फिल्में तो रह चुकी हैं सुपरहिट

Wed, 20 Apr 2022 09:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media
टेलीविजन से निकलर बड़े पर्दे का रुख करना, टीवी में काम करने वाले हर अभिनेता का सपना होता है। लेकिन ऐसा कर पाना कुछ ही अभिनेताओं के नसीब में होता है, जैसे शाहरुख खान, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आदि। हालांकि अब इस सूची में एक और नाम शामिल हो गया है। इस कलाकार का नाम मृणाल ठाकुर है। टेलीविजन डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' से प्रसिद्धि हासिल करने के बाद अब अभिनेत्री फिल्म जर्सी में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
इस फिल्म से की करियर की शुरुआत
टीवी से निकलकर अब मृणाल ठाकुर बॉलीवुड में एक जाना माना नाम बन गई हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म 'लव सोनिया' से की थी, जिसमें निभाए गए रोल के लिए उन्हें आलोचकों की खूब प्रशंसा मिली थी। इस फिल्म में आने से पहले मृणाल को साल 2014 में आई मराठी फिल्म 'विट्टी दांडू' में देखा गया था। इन फिल्मों में काम करने के बाद भी अभिनेत्री को वो लाइमलाइट नहीं मिली थी, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी। मृणाल के करियर को उड़ान साल 2019 में आई फिल्म 'सुपर 30' से मिली, जिसमें उन्हें ऋतिक रोशन के अपोजिट कास्ट किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media
कम रही है स्क्रीन टाइमिंग
बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ एक छोटा सा रोल निभाकर मृणाल के करियर ने ऐसी उछाल मारी कि सब देखते ही रह गए। वह आज इंडस्ट्री के बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर रही हैं। उनके करियर की सबसे खास बात यह है कि अभी तक की गई सारी फिल्मों में उनके रोल का स्क्रीन टाइमिंग बहुत ही कम रहा है। बता दें कि वह सभी फिल्मों में साइड रोल्स निभाती नजर आई हैं फिर भी उनका करियर ग्राफ बढ़ोतरी पर है।

4 of 6
mrunal thakur - फोटो : instagram
ये दो फिल्में रहीं सुपरहिट
फिल्म 'सुपर 30' में काम करने के बाद मृणाल को एक और बड़े प्रोजेक्ट में काम करने का मौका मिला और इस बार उनके हाथ जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' लगी। साल 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर केस पर बनी इस फिल्म में मृणाल ने जॉन अब्राहम की पत्नी नंदिता की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्हें फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' और 'तूफान' में काम करते हुए देखा गया। फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'तूफान' में मृणाल ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाकर वाहवाही लूटी। 
विज्ञापन

5 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगी नजर 
अब जल्द ही, मृणाल शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में दिखाई देंगी। वह लगातार इस फिल्म को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं, इसमें भी वह शाहिद कपूर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। बता दें यह बहुप्रीक्षित फिल्म साल 2019 में आई तेलुगू फिल्म 'जर्सी' की हिंदी रीमेक है। इतना ही नहीं इसके बाद भी वह कई फिल्मों में काम करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
सीखना है ज्यादा जरूरी
अपने करियर की गति के बारे में एक इंटरव्यू में बात करते हुए मृणाल उसके लिए अपने नजरिए को बताती हैं। 'तूफान' जैसी कई सफल फिल्मों में काम कर चुकीं मृणाल कहती हैं, "मैं इंडस्ट्री में नई हूं, और मैं जल्दबाजी नहीं करना चाहती।मेरे लिए साइड रोल होना मैटर नहीं करता, मैं चाहती हूं कि मेरी पहली 10 फिल्में मेरे सीखने का आधार बने। मैं अपनी सारी कमियों को सुधार कर फिर दर्शकों को मेरी 11वीं या 12वीं फिल्म के लिए इंतजार करते देखना चाहती हूं। पहले मैं अपने अंदर सुधार करना चाहती हूं, उसके बाद जोखिम लेने के बारे में सोचूंगी।" उनके बढ़ते करियर ग्राफ को देखते हुए यह लगता है कि मृणाल ने कुछ समय में ही बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा लिया है। छोटे-छोटे साइड रोल निभाकर ही वह अपनी पहचान बना रही हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें