फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 साल की हुईं 'इश्क विश्क' की 'अलीशा', शाहिद कपूर के साथ डेब्यू किया अब फिल्मों से दूर जी रहीं ऐसी जिंदगी

Mon, 29 Jun 2020 04:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला बर्थडे - फोटो : Social Media
फिल्म 'इश्क विश्क' से अमृता राव और शाहिद कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शाहिद और अमृता के अलावा एक और अभिनेत्री भी थीं जिन्होंने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये अभिनेत्री थीं शहनाज ट्रेजरीवाला। शहनाज ट्रेजरीवाला आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें...
विज्ञापन

2 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला बर्थडे - फोटो : Social Media
शहनाज ट्रेजरीवाला का जन्म 29 जून 1981 को मुंबई में हुआ था। पारसी फैमिली में जन्मी शहनाज के पिता मरीन इंजीनियर थे। शहनाज में अपनी पढ़ाई मुंबई और न्यूयॉर्क से की थी। फिल्मों में आने से पहले ही वो टेलीविजन पर काफी नाम कमा चुकी थीं। शहनाज एमटीवी में विडियो जॉकी होने के साथ ही कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं। शहनाज का पेप्सी का ऐड काफी मशहूर हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला बर्थडे - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले साल 2001 में शहनाज ने तेलुगु फिल्म 'एढुरुलेनी मनिषि' में काम किया गया था। इसके बाद साल 2003 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में वो सेंकड लीड में थीं लेकिन शहनाज को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।

4 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला बर्थडे - फोटो : Social Media
इस फिल्म के बाद शहनाज 'डेल्ही बेली', 'रेडियो' और 'लव का दी एंड' 'आगे से राइट' जैसी कई और हिंदी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि इन फिल्मों से उनका करियर का चल नहीं पाया और वो यूएस चली गईं। शहनाज वहां पर जाकर एक ट्रेवल व्लॉगर बन गईं। शहनाज अपने खुद के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसके अलावा शहनाज में यूएस में कई सीरियल्स में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज ट्रेजरीवाला बर्थडे - फोटो : Social Media
जब शहनाज न्यूयॉर्क में थीं तो वहां उन्हें अमेरिकन शो 'वन लाइफ टू लिव' में बड़ा रोल मिला। इस शो के साथ वो तीन साल जुड़ी रहीं। इसके बाद 2015 में शहनाज अमेरिकन कॉमेडी ड्रामा 'ब्राउन नेशन' से जुड़ गईं। हालांकि साल 2017 में शहनाज एक बार फिर से बॉलीवुड में नजर आईं। शहनाज टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल की फिल्म 'मुन्ना माइकल' में नजर आई थी। फिल्म में शहनाज का काफी छोटा किरदार था। लेकिन इसी बहाने उनके फैंस को उन्हें देखने का एक और मौका मिल गया था।

पढ़ें: तलाक के बाद ज्यादा खुश हैं टेलीविजन की ये अभिनेत्रियां, श्वेता तिवारी और चाहत खन्ना की दूसरी शादी भी रही असफल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें