फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर के फोन में ये थी मीरा की पहली तस्वीर, रोमांटिक पोस्ट लिखकर दिया सरप्राइज

Mon, 08 Jul 2019 04:57 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor, Mira Rajput - फोटो : Social Media
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने रविवार को शादी की चौथी सालगिरह मनाई। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस खास मौके पर पहले मीरा ने शाहिद कपूर के साथ रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की थी। फिर इसके बाद शाहिद कपूर ने मीरा की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें सरप्राइज दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Mira Rajput - फोटो : instagram
शाहिद ने मीरा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वो बहुत प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में शाहिद ने लिखा- 'मीरा की ये पहली तस्वीर थी जो मैंने अपने फोन में सेव की थी। अब लगभग हर दूसरी तस्वीर उन्हीं की होती है। वो जिंदगी हैं। मैं उनसे प्यार करता हूं। जैसी आप हैं, वैसा होने के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
इससे पहले मीरा ने जो तस्वीर पोस्ट की थी वह उनकी शादी की है। इस तस्वीर में शाहिद मीरा को प्यार से पकड़े हुए हैं। तस्वीर में पीछे की ओर पंकज कपूर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा- 'तुमने मेरी दुनिया बना दी।' मीरा और शाहिद ने गुरुद्वारे में शादी की थी। तस्वीर में मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी पहनी हुई है।

4 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
मीरा और शाहिद की अरेंज मैरिज हुई थी। मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है। जब दोनों के परिवारवालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे। इस जोड़ी की उम्र के बीच 13 साल का फासला है। मीरा ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था, जब वो शाहिद से मिलीं। उस समय वो मात्र 21 साल की थीं। इन दोनों के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor and mira rajput
शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। साल 2017 में दोनों को एक बेटी मीशा हुई थी। वहीं, 5 सितंबर 2018 को जैन का जन्म हुआ। पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें