अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 25 फरवरी को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। शाहिद को सिनेमाजगत में 19 साल हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में शाहिद ने 'इश्क विश्क' फिल्म के चुलबुले कॉलेज ब्वॉय से लेकर 'कबीर सिंह' के सनकी आशिक का किरदार निभाया। इस बीच शाहिद ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन की किस आदत से उनकी मां शर्मिंदा हो जाती थीं।