कंगना रनौत और शाहिद कपूर के बीच छत्तीस का आंकड़ा चल रहा है, ये बात खुलकर अब सभी के सामने आ चुकी है। सभी ने देखा कि किस तरफ फिल्म के हर इवेंट यहां तक कि शूट के दौरान भी कंगना शाहिद को लेकर किस तरह उल्टा-सीधा बोलती रहीं।
कुछ वक्त तक तो शाहिद ने कंगना की बातों को नजरअंदाज किया, लेकिन बात नहीं बनी तो कंगना के साथ फिल्म को प्रमोट करने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
कंगना को शाहिद ने दी चेतावनी, 'ये सब छोड़ो, आगे बढ़ो'
2 of 3
लेकिन अब तो हद ही हो गई है। कंगना मान ही नहीं रहीं। ऐसे में शाहिद ने कंगना को अपनी हरकतों से बाज आने का अल्टीमेटम दे दिया है और कहा है कि उन्हें ये सब चीजें छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए।
एक इंटरव्यू में शाहिद ने पूरी लड़ाई को खत्म करते हुए कंगना को सलाह दी और कहा, 'मैं कंगना के हर कमेंट का जवाब देकर इस एपीसोड पर कोई टेनिस मैच नहीं खेलना चाहता। बस यही कहना चाहूंगा कि कंगना का ये सब हरकतें छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए और सब-कुछ भुलाकर अपने को-स्टारों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।'
इस हीरोइन को शाहिद ने दी चेतावनी, कहा, 'सबकुछ भुलाकर आगे बढ़ो, मिलकर काम करो'
3 of 3
शाहिद की ये सलाह अब कंगना मानती हैं या नहीं ये तो वही जानें लेकिन फिल्म की बात करें तो उनकी 'रंगून' आज रिलीज हो गई है। फिल्म में शाहिद और कंगना के अलावा सैफ अली खान भी हैं।