फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले शाहिद कपूर से इस टॉपिक पर कभी बात नहीं करती थीं मीरा

Thu, 07 Dec 2017 04:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
shahid and Mira
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को डेढ़ साल हो चुके हैं। इस दौरान उनकी फैमिली प्लनिंग की टाइमिंग से लेकर कंपैटिबिलिटी तक की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन चुकी हैं। वैसे तो ये सब जानते हैं कि इनकी मुलाकात एक सत्संग के दौरान हुई लेकिन कपल ने अपनी डेटिंग और पहली मुलाकात के बारे में कभी बात नहीं की। अब शाहिद ने अपनी निजी जिंदगी का ये पन्ना भी लोगों के सामने खोला है...
विज्ञापन

2 of 4
mira rajput
'पिंकविला' को दिये एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, 'हमारी जब पहली मुलाकात हुई तब मीरा सिर्फ 21 साल की थीं और मैं 34 साल का। उन्होंने तभी कॉलेज पास किया था और मैं एक फिल्मी एक्टर। वो दिल्ली में रहती थीं, मैं मुंबई से था।' उन्होंने कहा, 'पहली मुलाकात के दौरान मैं सिर्फ यही सोच रहा था कि उनसे बात क्या करूंगा?' शाहिद ने बताया कि उस दिन उन दोनों ने पूरे 7 घंटों तक बातचीत की, लेकिन इतनी लंबी बातचीत में एक खास टॉपिक पर कभी बात नहीं की।
विज्ञापन

3 of 4
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर ने बताया कि शादी से पहले मीरा ने उनसे फिल्मों से जुड़ी कोई बात नहीं की। शाहिद ने कहा, 'मुझे लगा वह स्टार पार्टीज, फिल्म इंडस्ट्री की हलचल, फैन क्रेज से जुड़े सवालों को लेकर मीरा में उत्सुक्ता होगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था।' शाहिद कपूर से शादी के बाद ना चाहते हुए भी मीरा राजपूत को सेलिब्रिटी स्टेटस मिल चुका है। वह क्या पहनती हैं, कहां जाती हैं, कितने बच्चे पैदा करेंगी, फिल्मों में आएंगी या नहीं जैसे सवाल उन पर सीधे या परोक्ष रूप से दागे जाते हैं। ऐसे में शाहिद को एक बड़ी बात का एहसास हुआ...
 
विज्ञापन

4 of 4
shahid_meera_new_look
शाहिद कपूर ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने मीरा को सुझाव दिया कि उनके लिए निजी सुरक्षा गार्ड की जरूरत पड़ेगी। लेकिन मीरा को शाहिद की बात में कोई लॉजिक नहीं लगा। शाहिद ने कहा, 'कुछ दिन बाद मीरा मेरे पास आईं और कहा कि जब भी वह बाहर जाती हैं लोग उनकी तरफ दौड़े चले आते हैं और उन्हें छूने की कोशिश करते हैं।' उन घटनाओं के बाद वह भी सुरक्षा गार्ड रखने को राजी हो गईं। 

गौरतलब है कि हाल ही में मीडिया में ये सवाल उठाए गए कि जब मीरा कोई स्टार है ही नहीं, तो उन्हें बॉडीगार्ड की क्या जरूरत? शायद शाहिद कपूर ने इन सवालों का जवाब देने के लिए ही अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी ये बात शेयर की है।

पढ़ें: 'पद्मावती के राजा' की पत्नी के पास 1 लाख रुपए का पर्स, महारानी से कम नहीं मीरा के शौक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें