फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना की तरह शाहिद कपूर ने भी अपने बेटे का नाम रखा बिल्कुल अलग, लोग बोले- 'तैमूर को देने आया टक्कर'

Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shahid kapoor
शाहिद कपूर हाल ही में दोबारा पापा बने हैं । उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने 5 सितंबर को बेटे को जन्म दिया है । मंगलवार देर रात मीरा के मां बनने के खबर आई थी । शाहिद ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया था कि बेटा हुआ है ।
विज्ञापन

2 of 6
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
इसके बाद से फैंस और पूरे बॉलीवुड को इंतजार था कि शाहिद अपने बेटे का क्या नाम रखते हैं । सोशल मीडिया यूजर्स ने तो शाहिद और मीरा को कुछ नाम सजेस्ट भी किए । लेकिन अब दो दिन बाद शाहिद और मीरा ने बेटे का नाम तय कर लिया है ।
विज्ञापन

3 of 6
shahid kapoor
जी हां, कुछ देर पहले ही शाहिद कपूर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर बेटे का नाम बताया । उन्होंने अपने बेटे का नाम 'जायन कपूर' रखा है । उन्होंने लिखा, 'जायन कपूर के आने से अब हमारा परिवार पूरा हो चुका है। आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद । हम सब बहुत खुश हैं आप सभी को बहुत सारा प्यार ।'
 

 

 

4 of 6
शाहिद कपूर और मीरा कपूर
बता दें कि शाहिद की बेटी मीशा का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। तब शाहिद ने अपना और मीरा का नाम मिलाकर बेटी का नाम मीशा रखा था । शाहिद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि इस बार मीरा ने अपने बेटे का नाम रखा है । 

 
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर
सोशल मीडिया पर यूजर्स शाहिद और मीरा को बधाई दे रहे हैं । इतना ही नहीं कुछ लोग तो शाहिद के बेटे जायन की तुलना तैमूर से कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा, 'तैमूर को टक्कर देने आया जायन' । शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर ने पोता होने पर कहा कि अब शाहिद का परिवार पूरा हो गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर
बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी । शाहिद कपूर उम्र में मीरा से 13 साल बड़े हैं। बेटे के जन्म के बाद बॉलीवुड के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है। कई सितारे उनसे मिलने भी पहुंचे थे। वहीं अगले हफ्ते शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी रिलीज होने वाली है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें