बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बुधवार 24 मई को फिल्म का दमदार ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान निर्माता अली अब्बास जफर और शाहिद ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने फिल्म के लिए फीस के तौर पर वसूली गई रकम के बारे में भी बात की।