फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की वायरल खबर पर पहली बार बोले शाहिद, घरवाले पहले ही बता चुके हैं सच्चाई

Mon, 10 Dec 2018 01:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी कि उन्हें पेट का कैंसर हुआ है। जिसके बाद उनके फैंस के बीच निराशा फैल गई थी। ये खबर इसलिए भी चिंताजनक है कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स को कैंसर होने की खबरें आ चुकी हैं। इनमें इरफान खान, सोनाली बेंद्रे का नाम शामिल है। यही नहीं ऋषि कपूर भी अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं हालांकि उनकी बीमारी का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Shahid kapoor - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर फैल रही इन खबरों के बाद शाहिद कपूर के परिवार ने बयान दिया था। एबीपी न्यूज से बात करते हुए शाहिद के परिजनों ने कहा कि 'लोग कुछ कैसे लिख सकते हैं और इस अफवाह का कोई आधार नहीं है। इस तरह की अफवाह फैलाने का जिम्मेदार किसे ठहराया जाए।' 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
घरवालों के बाद अब शाहिद कपूर ने इस तरह की किसी भी खबर को बकवास करार दिया है। खबरों को खारिज करते हुए सोमवार को उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल ठीक हैं। शाहिद ने ट्विटर पर अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूं बेकार की खबरों पर विश्वास ना करें।' 

 

4 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात का शाहिद को पता चला तो वह खुद इसे जानने के बाद हंस पड़े। शाहिद की मैनेजर आकांक्षा ने इस खबर को अफवाह और सरासर गलत बताया है। अगर शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी अपकमिंग फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
बता दें कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म की कहानी मेडिकल छात्र पर आधारित है जो अपने से छोटी लड़की के प्यार में पड़ जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें