फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid kapoor: असली नाम से लेकर अचानक शाकाहारी बनने तक, शाहिद कपूर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप

Thu, 25 Nov 2021 10:16 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor in Jersey - फोटो : Youtube
शाहिद कपूर की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामी फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें मृणाल ठाकुर के साथ शाहिद एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिलीज होने के बाद से ही फिल्म का ट्रेलर वायरल हो रहा है। फैंस को भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है। ऐसे में आपको बताते हैं शाहिद कपूर के बारे में कुछ ऐसी दिलचस्प बातें जो आप शायद ही जानते होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
'मौसम' में शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की फिल्म 'मौसम' भले ही बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाल न कर पाई हो, लेकिन शाहिद कपूर के करियर की यादगार फिल्मों में से एक जरूर है। इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने ताबड़तोड़ मेहनत की थी। शाहिद ने इस फिल्म में अमेरिकन एफ16 सुपर वाइपर विमान को उड़ाया था। जानकारी के अनुसार शाहिद इसे उड़ाने वाले पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं। इसके लिए उन्होंने एक महीने से भी ज्यादा की ट्रेनिंग ली थी।
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर-नसीरुद्दीन शाह
कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी कि शाहिद कपूर और बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद नसीरुद्दीन के सौतेले भतीजे हैं। शाहिद की सौतेली मां सुप्रिया पाठक नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक शाह की बहन हैं। 

4 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
शाहिद पहले तो मांसाहारी थे, लेकिन अचानक वो शाकाहारी हो गए और अब तो वेगन हो गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने मांस मछली खाना क्यों छोड़ दिया? एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद के पिता पंकज कपूर काफी समय से उन्हें शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे लेकिन विफलता हाथ लग रही थी। इसी बीच उन्होंने 'लाइफ इज फेयर बाय ब्रेन हाइंस ' नाम की एक पुस्तक पढ़ी जिससे प्रेरित होकर उन्होंने अचानक ही मांसाहार त्याग दिया।. 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
एक रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर का आधिकारिक नाम यह नहीं है। वो पासपोर्ट पर शाहिद कपूर की जगह शाहिद खट्टर लिखते हैं। शाहिद की मां नीलिमा अजीम के पूर्व पति राजेश खट्टर के सर नेम के कारण उनका नाम भी शाहिद खट्टर लिखा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें