हाल ही में आमिर खान ने फिल्मी सितारों के लिए अपनी फिल्म 'दंगल' की स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म देखने के लिए कई बड़े सितारे पहुंचे थे। शाहिद कपूर भी पत्नी मीरा के साथ 'दंगल' देखने आए। यहां शाहिद कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया जिससे शायद उनकी पत्नी असहज हो गई होंगी।
विज्ञापन
क्यों अनिल कपूर के बेटे को जूता उतारकर मारने दौड़े शाहिद कपूर
2 of 5
शाहिद कपूर
दरअसल, स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद शाहिद और मीरा मीडिया से मिले। तभी कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को अपशब्द बोल दिए। शाहिद ने हर्ष से कहा- 'जूता उतार के मारूं क्या?' अब ये सब कैमरे में भी कैद हो गया। जानें आखिर ऐसा क्या हुआ था।
विज्ञापन
क्यों अनिल कपूर के बेटे को जूता उतारकर मारने दौड़े शाहिद कपूर
3 of 5
शाहिद कपूर
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम के अनुसार, मीडिया से बात करते हुए हर्षवर्धन वहां से गुजरे। शाहिद ने हर्ष से पूछा कि क्या वो पार्टी से जा रहे हैं। हर्ष ने भी हां में जवाब दिया। इस पर शाहिद बोले ‘आज कल के नए लड़कों को क्या हो गया है, शादीशुदा कपल अभी-भी यहीं हैं और ये पार्टी से जा रहे हैं।’ अागे की स्लाइड में देख्ाें वीडियाे
क्यों अनिल कपूर के बेटे को जूता उतारकर मारने दौड़े शाहिद कपूर
4 of 5
शाहिद कपूर
इस पर हर्ष बोल पड़े, ‘सीनियर्स के लिए जगह दे रहा हूं।’ इसके बाद शाहिद कपूर ने मजाकिया अंदाज में हर्ष को कह दिया, ‘जूता मारूं उतार के? सीनियर बोल रहा है।’ फिर क्या था मीरा के साथ वहां मौजूद मीडिया के सभी लोग हंस पड़े। बता दें कि शाहिद कपूर, हर्षवर्धन की बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘मौसम’ में काम कर चुके हैं।
क्यों अनिल कपूर के बेटे को जूता उतारकर मारने दौड़े शाहिद कपूर
5 of 5
शाहिद कपूर
वहीं मीरा ने यहां बताया कि उन्हें 'दंगल' बहुत पसंद आई। इस दौरान शाहिद ने मीडिया से अपनी फिल्म 'रंगून' के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। शाहिद ने अपने किरदार के बारे में भी बताया।