Kabir Singh
- फोटो : twitter
'कबीर सिंह' (Kabir Singh) ने पहले ही हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। इसके साथ ही पहले हफ्ते ब्लॉकबस्टर फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया। गुरुवार को फिल्म ने 13.61 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को 20 करोड़ 21 लाख रुपये, शनिवार को 22 करोड़ 71 लाख रुपये, रविवार को 27 करोड़ 91 लाख, सोमवार को 17.54, मंगलवार को 16.53 करोड़, बुधवार को 15.91 करोड़ और गुरुवार को 13.61 करोड़ तक का कलेक्शन किया।