फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड पार्टी पॉलिटिक्स, प्यार-दुश्मनी-षड्यंत्र

Thu, 14 Apr 2016 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
करीना कपूर
सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की खेमेबाजी से दूर रहते हैं और आमतौर सबसे अच्छे संबंध रखते हैं। लेकिन रविवार को दी गई उनकी पार्टी सुर्खियों में आ गई है। एक तरफ इसमें रणबीर और कंगना के पहुंचने से तड़का लगा, फिर शाहिद को निमंत्रण की बात भी सामने आने लगी है।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

2 of 12
करीना कपूर
बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है। दोस्ती-दुश्मनी, प्यार-पॉलिटिक्स की बातें तय होती हैं। यहां झगड़े भी होते हैं और खेमेबाजी भी। परंतु कई पार्टियां अप्रत्याशित रूप से सुर्खियों में आ जाती हैं। जैसे बीते रविवार की रात सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पर दी गई पार्टी चर्चाएं बटोरी रही है।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

3 of 12
अर्जुन कपूर
इस पार्टी को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं और गॉसिप के गलियारे गुलजार हो रहे हैं। पार्टी में रणबीर कपूर और कंगना रनौत की मौजूदगी से लेकर उठी बातें हम आपको पहले ही बता चुके हैं। (रणबीर-कंगना है नई जोड़ी, अप्रैल 12, 2016)। सैफ-करीना की पार्टी के वक्त को लेकर इसलिए भी बातें हो रही हैं क्योंकि उसी दिन ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन भी मुंबई में थे। उनके सम्मान में दिए भोज में अनेक बॉलीवुड स्टार पहुंचे थे।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

4 of 12
कंगना रनौत
सैफ-करीना को भी निमंत्रण था, परंतु वे नहीं गए। कुछ सितारे विलियम-केट के समारोह के बाद सैफ-करीना के घर पहुंचे। कुछ और बातें सामने आ रही हैं। शाहिद-करीना का अतीत सुर्खियों में रहा है। शाहिद अब सैफ के साथ एक फिल्म (निर्देशकः विशाल भारद्वाज) में काम कर रहे।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

5 of 12
करीना कपूर
वह एक अन्य आने वाली करीना स्टारर फिल्म में भी दिखेंगे। परंतु दोनों पर्दे पर साथ नहीं होंगे। क्या इन बातों ने शाहिद-करीना के बीच तनाव को कम कर दिया है? सैफ शुरुआत में शाहिद के साथ काम करते हुए हिचक रहे थे। परंतु अब कहा जा रहा है कि शाहिद के काम और अंदाज ने उन्हें प्रभावित किया।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

6 of 12
सोनम कपूर
चर्चा है कि सैफ ने इस पार्टी में शाहिद को भी पत्नी मीरा समेत निमंत्रित किया था। लेकिन शाहिद गर्भवती पत्नी के साथ घर में रहने का फैसला किया। वैसे कुछ सूत्र निमंत्रण की बात का खंडन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

7 of 12
शाहरुख खान
इस बीच यह भी चर्चा है कि मीरा के प्रेगनेंट होने की खबर शाहिद को अरुणाचल प्रदेश में शूटिंग करते हुए मिली थी और उन्होंने इसे सैफ के साथ शेयर किया था। अतः स्वाभाविक माना जा रहा है कि करीना भी सबसे पहले यह खबर पाने वालों में रही होंगी।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

8 of 12
कैटरीना कैफ
सैफ-करीना के घर पर कंगना की मौजूदगी ने हर किसी को चौंकाया क्योंकि विशाल की फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके और सैफ के बीच तनाव की खबरें थीं! फिल्म में दोनों सितारे द्वितीय विश्व युद्ध के दौर को जी रहे हैं। पार्टी में मौजूद एक सूत्र ने मीडिया में कहा है कि पार्टी में सैफ ने कंगना नहीं बुलाया था क्योंकि यह पार्टी उनकी फिल्म से संबंधित नहीं थी।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

9 of 12
अर्जुन कपूर
ऐसा होता तो वह विशाल को भी बुलाते। असल में यह करीना की पिछली फिल्म के बॉक्स ऑफिस रेस्पॉन्स के कारण दी गई थी। जिसमें करीना के हीरो अर्जुन कपूर और उनकी चचेरी बहन सोनम को भी बुलाया गया था। कहा जा रहा है जब कंगना को सैफ-करीना की पार्टी की खबर मिली तो उन्होंने खुद सैफ को फोन करके अपने आने की बात कही थी। सैफ कैसे इंकार कर सकते थे?

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

10 of 12
रितिक रोशन
करीना एक समय रितिक रोशन पर फिदा बताई जाती थीं। अब कंगना रितिक के साथ अच्छे दिनों के बाद कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। ऐसे में दोनों के पास बातें करने को काफी कुछ है। सूत्र कह रहे हैं कि करीना-कंगना बॉलीवुड की नई सेलेब्रिटी दोस्त हैं। पिछले महीने कंगना-करीना की एक पैनल डिस्शन में मुलाकात हुई थी, जब वे मंच पर थीं।

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

11 of 12
रितिक रोशन और कंगना
दोनों ने अपने व्यक्तिगत स्टारडम की यात्रा और समाज के संबंध में कुछ बातें कहीं। कंगना ने यह भी कहा कि वह बेबो की खूबसूरती से प्रभावित रही हैं। अगर रणबीर-कंगना की नई दोस्ती की बातें सच हैं तो गौर करने लायक है कि करीना रणबीर की चचेरी बहन हैं।
विज्ञापन

कितनी खेमेबाज होती हैं हीरोइनें, बॉलीवुड की पार्टियों में बहुत कुछ होता है

12 of 12
रितिक रोशन और कंगना
विवादों की वजह से कंगना के लिए बॉलीवुड में दोस्त ढूंढना आसान नहीं रहा है। ऐसे में करीना का साथ उनके लिए महत्वपूर्ण है। करीना ने भी पिछले दिनों अपने मीडिया इंटरव्यू में कंगना की तारीफें की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें