कबीर सिंह से दोबारा हिट हुए अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस के लिए बुरी खबर है। बताया जा रहा है आने वाली फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार तेज गेंद से चोट लगने के बाद एक्टर का निचला होंठ बुरी तरह कट गया है। इसके अलावा उनकी ठुड्डी पर सूजन आ गई है। जिसकी वजह से शूटिंग रोक दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शाहिद कपूर
- फोटो : एएनआई
पीटीआई के मुताबिक शाहिद शॉट की रिहर्सिंग कर रहे थे, तभी गेंद अप्रत्याशित रूप से आई और उन्हें निचले होंठ पर चोट लग गई और खून बहने लगा। चोट लगने के बाद शाहिद को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया। खबरों की मानें को शाहिद के चेहरे पर टांके लगे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Jersey Movie Shahid Kapoor
- फोटो : ट्विटर
अभिनेता अगले कुछ दिनों तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके निचले होंठ में काफी सूजन है। सूजन कम होने और घाव ठीक होने के बाद ही शाहिद फिर से फिल्म की शूटिंग कर पाएंगे। पिछले दिनों शाहिद ने इस फिल्म का बड़ा हिस्सा चंडीगढ़ की कंपा देने वाली सर्दी में शूट किया है। ऐसे में शाहिद कपूर ने न सिर्फ अपने शॉट्स बेहतरीन ढंग से दिए बल्कि कड़कती ठंड में बिना किसी शिकायत के आउटडोर शूट पूरा करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया।
'जर्सी (Jersey)' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे वही आता है।