फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के बाद शुरू हुई 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग, शाहिद कपूर ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Sat, 10 Feb 2018 12:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'पद्मावत' के 'राजा रतन सिंह' यानि शाहिद कपूर एक बार फिर से चर्चा में हैं। वह अपनी अगले फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर चर्चा में आ गए है। वह इस फिल्म में एकदम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में चालू हो गई है। शूटिंग के पहले दिन की फोटो शाहिद ने अपने इस्ंटाग्राम पेज पर शेयर की है। फोटो में शाहिद ब्लैक जैकेट में बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
शाहिद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया। उन्होंने ने लिखा कि 'बत्ती गुल मीटर चालू के सेट पर पहला दिन'। शाहिद की इस फोटो के बाद उनके फैंस के बीच 'बत्ती गुल मीटर चालू' देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
इस फिल्म में शाहिद एक आम नागरिक के किरदार कर रहे हैं, जो बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार और बिजली की समस्या को उजागर करता है। श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशित  'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद के साथ यामी गौतम और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें