अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में गुस्सैल शाहिद कपूर को जनता से ढेर सारा प्यार मिल रहा है, इसी कारण बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई भी बढ़िया हुई है। हालांकि दर्शकों के कुछ वर्ग से फिल्म को कई आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है, पर इसके बावजूद फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली है।